educationUP GovernmentYogi Adityanathउत्तर प्रदेशप्रादेशिकराष्ट्रीय
Trending

झांसी में UP RISE का आयोजन, स्टार्टअप आइडिया को मिला मंच; युवाओं को योजनाओं की जानकारी

युवा नवाचारियों को मिला मौका, UP RISE में 12 स्टार्टअप ने पेश किए आइडिया

युवाओं के स्टार्टअप आइडिया को मिला मंच, झांसी में UP RISE में योजनाओं और फंडिंग की जानकारी

उत्तर प्रदेश में युवाओं और नवाचारियों को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में झांसी में UP RISE कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का मूलमंत्र ‘संवाद, संकल्प और सफलता’ रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ आसपास के जिलों से आए युवा नवाचारियों और स्टार्टअप फाउंडर्स ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय ने किया। इस दौरान युवाओं ने अपने स्टार्टअप आइडिया विशेषज्ञों और मेंटर्स के सामने प्रस्तुत किए। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नवाचार के लिए मंच देने के साथ उन्हें स्टार्टअप शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।

सरकारी योजनाओं और आर्थिक मदद की दी गई जानकारी

UP RISE कार्यक्रम में युवाओं को योगी सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताया गया, जिनके माध्यम से स्टार्टअप के लिए आर्थिक सहायता या कारोबार के लिए ऋण प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम स्थल पर संबंधित विभागों की ओर से पंजीकरण काउंटर भी लगाए गए, ताकि इच्छुक युवा योजनाओं की जानकारी लेने के साथ मौके पर ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकें।

कार्यक्रम में कुल 12 स्टार्टअप टीमों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों और निर्णायक मंडल ने इन आइडिया का मूल्यांकन किया और प्रतिभागियों को उनके प्रोजेक्ट से जुड़े सुझाव भी दिए।

On Mint को विनर, इक्षू को रनर अवार्ड

प्रतियोगिता में अभिषेक और निशांत की स्टार्टअप टीम ‘On Mint’ को विनर अवार्ड दिया गया। वहीं जुनैद रिजवान और सागर के स्टार्टअप ‘इक्षू’ को रनर अवार्ड मिला। कार्यक्रम में स्टार्टअप फाउंडर्स, विद्यार्थी, विश्वविद्यालय के शिक्षक, मेंटर्स और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कवि मुकुल शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के बीच अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल में कनेक्स्ट मारकॉम के डायरेक्टर अलाय रिजवी, स्टूफिट के सीईओ डॉ. सैयद शुजात हैदर जाफरी और इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल के प्रेसिडेंट डॉ. नूर आलम खान शामिल रहे।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जोड़ा आयोजन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय ने कहा कि विकसित भारत 2047 की संकल्पना को आगे बढ़ाने में UP RISE जैसे कार्यक्रम उपयोगी हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया इस आयोजन के जरिए झांसी में युवा प्रतिभाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने और सरकारी योजनाओं के माध्यम से संभावित आर्थिक सहायता की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में नवाचार, स्टार्टअप और आत्मनिर्भरता को युवाओं के लिए आगे बढ़ने के महत्वपूर्ण माध्यम के तौर पर रेखांकित किया गया।

Related Articles

Back to top button