उत्तर प्रदेश

त्योहारों से पहले यूपी में चीनी का पर्याप्त भंडार, कीमतों पर नजर रखने के निर्देश।

चीनी की उपलब्धता पर सरकार सतर्क, जिलाधिकारियों को निगरानी के निर्देश।

उत्तर प्रदेश में चीनी की उपलब्धता और कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे चीनी की कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग के अनुसार, त्योहारों के दौरान भी बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने की व्यवस्था की जा रही है।

गोदामों में 70.64 लाख कुंतल चीनी का भंडार।

विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में वर्तमान में कुल 70.64 लाख कुंतल चीनी का स्टॉक मौजूद है। इसमें सहकारी चीनी मिलों के पास 13.40 लाख कुंतल चीनी उपलब्ध है। वहीं, निगम की चीनी मिलों के पास 2.93 लाख कुंतल और निजी क्षेत्र की चीनी मिलों के पास 54.3 लाख कुंतल से अधिक चीनी का भंडार है। विभाग का कहना है कि मौजूदा स्टॉक से बाजार में आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से चीनी मिलों का संचालन शुरू होने की संभावना है। नवंबर में पेराई सत्र 2026-27 के तहत नई चीनी का उत्पादन शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को इसकी उपलब्धता और बढ़ने की उम्मीद है।

चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर निगरानी की प्रक्रिया तेज की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव ने मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर चीनी की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने और कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बुधवार को गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने, बाजार में उपलब्धता पर नजर रखने और कीमतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

चीनी की कीमतों और स्टॉक की होगी निगरानी।

जिलाधिकारियों को पत्र, विशेष टीमों के गठन के निर्देश।

गन्ना आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर चीनी मिलों से होने वाली निकासी, बाजार में उपलब्धता तथा एक्स-मिल, थोक और खुदरा कीमतों की लगातार निगरानी करने का अनुरोध किया है। इसके लिए विशेष विभागीय टीमों का गठन कर स्टॉक का सत्यापन और आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। त्योहारों में आपूर्ति बनाए रखने पर जोर। राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर नजर रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने की स्थिति में भी बाजार में आपूर्ति सुचारु बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। प्रशासनिक निगरानी और आगामी पेराई सत्र के शुरू होने से बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button