प्रादेशिक

विद्युत सखियो ने किया रु0 24,00 करोड़ से अधिक का विद्युत बिल कलेक्शन

जनवरी से अक्टूबर तक रू0 07 करोड़ से अधिक का बिल कलेक्शन कर बाराबंकी की विद्युत सखी श्रीमती राजश्री शुक्ला प्रदेश मे टाप पर

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन मे ग्रामीण महिलाओ के आजीविका संवर्धन, उन्हे आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाये जाने की दिशा मे बहुत ही कारगर, ठोस व प्रभावी कदम उठाये गये हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहो की महिलाओ के बेहतर भविष्य निर्माण हेतु सततरूप से प्रयासरत है और विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से महिलाओ की आमदनी मे बड़े पैमाने पर इजाफा हुआ है।

इसी कड़ी मे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के विद्युत सखी कार्यक्रम में नई उपलब्धियां हासिल की है। इस कार्यक्रम से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने योजना के प्रारंभ वर्ष 2020 से विद्युत सखियों ने विद्युत बिल वितरण कंपनियो (डिस्काम) के लिए रू0 2,400 करोड़ से अधिक का राजस्व कलेक्शन करने में सफलता पाई है। विद्युत सखियों ने विद्युत बिल कलेक्शन कर 33.05 करोड़ रु0 से अधिक का कमीशन अर्जित किया है।

इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक कलेक्शन की बात की जाय, तो बाराबंकी के रामनगर विकास खण्ड की राजश्री शुक्ला टाप पर है, अमेठी के जगदीशपुर ब्लाक की सोनी द्विवेदी दूसरे व रामपुर के स्वार ब्लाक की मिशार जहाँ तीसरे स्थान पर हैं। आगरा के खन्दौली ब्लाक की कुसुमलता चौथे, बाराबंकी के फतेहपुर ब्लाक की लक्ष्मी देवी पांचवें, रामपुर के स्वार ब्लाक की सविता देवी छठवें, बागपत की रजनी सातवें, मेरठ के राजपुरा ब्लाक की संगीता आठवें, बुलन्दशहर की गीतारानी नवें व आगरा के फतेहपुर सीकरी ब्लाक की विनेश दसवें स्थान पर हैं।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार  राजश्री शुक्ला ने जनवरी से अक्टूबर तक की अवधि मे 28,567 बिलों की रू0 701 लाख से अधिक की धनराशि का कलेक्शन कर रू0 7 लाख 54 हजार से अधिक का कमीशन अर्जित किया, वही सोनी द्विवेदी ने 18,416 बिलो की रू0 680 लाख से अधिक की धनराशि का कलेक्शन कर रू0 7 लाख 22 हजार से अधिक कमीशन अर्जित किया, वही तीसरे स्थान पर रही मिशार जहां ने 19,309 विद्युत बिलो की रू0 575 लाख से अधिक का कलेक्शन कर रू0 6 लाख 97 हजार से अधिक का कमीशन अर्जित किया है।

Related Articles

Back to top button